हाइवे पर डाक कांवड़िये भागमभाग गुजरे
खतौली। नेशनल हाइवे पर डाक कांवड़िये रफ्तार के साथ निकले। एक के पीछे एक कांवड़िया हाथ में गंगाजल लेकर दौड़ते रहे। डाक कांवड़ियों की भीड़ के चलते लोग हाइवे की सड़क पार करने की हिम्मत भी नहीं जुटा सके। हाइवे पर पुलिस बल कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात रहे। उधर, नेशनल हाइवे से डाक कांवड़िये गुजरे। डाक कांवड़ियों के साथ डीजे लगी डीसीएम भी आगे आगे चल रही थी।