फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने महिला को पति के साथ भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को पति के साथ भेजा
विज्ञापन

जानसठ। क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता तीन माह पूर्व अपने दो बच्चों को छोड़कर कर फरार हो गई थी। महिला के पति ने गांव के युवक पर अपहरण करने का मुकदमा दर्ज करा दिया था। महिला ने छह जुलाई को एसडीएम कोर्ट में पेश होकर बताया था कि वह सहारनपुर की रहने वाली है, उसकी शादी 9 वर्ष पूर्व जानसठ क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। महिला ने अपने पति के घर जाने से इंकार कर दिया था। एसडीएम विजय कुमार ने महिला को नारी निकेतन भेज दिया था। विवाहिता महिला ने कुछ दिन बाद ही नारी निकेतन से एसडीएम को पत्र लिखकर बयान देने की इच्छा जताई थी। बुधवार को एसडीएम विजय कुमार की कोर्ट में बयान के लिए महिला को लाया गया। महिला ने अपने पति के साथ जाने की इच्छा जताई। एसडीएम ने महिला को उसके पति के साथ भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें