जानसठ। करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गई। कस्बे के मोहल्ला बेरियान निवासी 17 वर्षीय साहिल पुत्र रईस शुक्रवार की शाम को समय अपने घर में बोर्ड में बिजली का तार लगा रहा था। अचानक लगे करंट से साहिल बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा। परिवार के लोग आनन फानन में साहिल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए। जहां पर उपचार के दौरान साहिल की मौत हो गई। युवक की अचानक मौत होने से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया।