फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडी पब्लिक स्कूल में मनाई गई मैंगो पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। ककरौली में जानसठ मार्ग पर स्थित शांति देवी पब्लिक स्कूल में रविवार को मैंगो पार्टी हुई। जिसमें नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी के बच्चों ने पीले व हरे रंग के कपड़े पहनकर मैंगो किंग नामक नाटिका प्रस्तुत की। इसके उपरांत बच्चों ने आम पर सुंदर कविता सुनाकर मनमोह लिया। प्रबंधक कृष्णपाल सिंह व प्रधानाचार्य शैल कौशिक ने फल आम की विभिन्न किस्मों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा आम की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विजय राणा, शिक्षिका रचना, रहेजा, अलका चौधरी, अनीता शर्मा, बेबी, धीरेंद्र राठी व ऋतु ने आम के गुणों पर प्रकाश डाला। सुंदर कविता व नाटिका प्रस्तुत करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें नर्सरी के छात्र अरमान, शाद, अभिषेक, एलकेजी में अदीब, तूबा, अर्श, यूकेजी में आयुषी, रिया, नातिक, आर्यन रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें