खतौली। त्रिवेणी शुगर मिल गेट पर किसानों का घटतौली का पैसा तथा गन्ने का बकाया भुगतान ब्याज सहित देने की मांग को लेकर आठवें दिन भी किसानों का बेमियादी धरना जारी रहा। धरने पर किसान क्रमिक अनशन पर बैठे। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में पिछले आठ दिन से किसानों का लगातार बेमियादी धरना जारी है। धरने पर सहकारी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन ओमवीर सिंह, चौधरी उदयवीर सिंह, जयप्रकाश शास्त्री, बाबूराम गुर्जर, सुमित गुर्जर, प्रमोद अहलावत, बोबिंद्र मीरापुर, प्रवेश उर्फ लटूरा, प्रशांत, पप्पू, बबली आदि किसान मौजूद रहे।