भोपा। जनता इंटर कालेज भोपा में जूनियर और सीनियर वर्ग में एनसीसी कैडेट्स की नई भर्ती की गयी। दोनों वर्गों में 111 कैडेट्स भर्ती हुए। यह भर्ती 82 बटालियन मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में की गई। प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने कहा कि अच्छे कॅरियर के लिए एनसीसी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इससे सेहत और सुरक्षा मिलती है। कैप्टन अरविंद कुमार, रमन सिंह, अनीश कुमार, विपिन कुमार, सुखविंद्र सिंह, दलबीर सिंह, जसबीर सिंह, मानपाल सिंह, कुश चौधरी, अवतार सिंह ने कहा कि ग्रामीण पृष्ठ भूमि के छात्र एनसीसी में कड़ी मेहनत कर सेना और पैरामिल्ट्री बलों में भर्ती होते है। कालेज के क्रीड़ा स्थल पर छात्रों की शारीरिक परीक्षा एवं उसके पश्चात लिखित परीक्षा के आधार पर दोनों वर्गों से 111 कैडेट्स भर्ती किए गए।