सड़क हादसे में चालक घायल
फुगाना/बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। हापुड़ निवासी रईस ट्रक से ड़ासना प्लांट से कोल्ड ड्रिंक की बोतलें लेकर गंगोह जा रहा था। देर रात मेरठ-करनाल हाइवे पर ट्रक के चालक रईस को नीद की झपकी आ गई। नींद की झपकी के कारण ट्रक डिवाइडर से टकराया गया। इस हादसे में ट्रक का चालक रईस घायल हो गया। कोल्ड ड्रिंक की बोतलें सड़क पर बिखर गई। इस घटना की सूचना मिलते ही यूपी 100 मौके पर पहुंची। चालक को चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना पुलिस ने ट्रक के मालिकों को दी है।