कोलाज पेंटिंग का प्रशिक्षण दिया
मुजफ्फरनगर। ललित कला अकादमी के तत्वावधान में चल रही ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में कोलाज पेंटिंग का प्रशिक्षण दिया गया।
कलांगन की इस कार्यशाला में बुधवार को कोलाज पेंटिंग के बारे में कुलदीप सैनी ने बताया। पांच बार नेट उत्तीर्ण कर चुके कुलदीप ने कोलाज की गहराइयां समझाई। छात्रों ने आकर्षक कंपोजिशन का निर्माण किया। उन्होंने बताया कि कोलाज में कलाकार पोतों के झमेले से बच सकता है। उन्हें सीधे अंतराल में चिपका दिया जाता है। आवश्यकता पड़ने पर रंगों से टच लगाकर उसे पूर्ण कर लिया जाता है। धनबाद में ब्राक एवं पिकासों ने इस विधि को लोकप्रिय बनाया। बाल से लेकर प्रौढ कलाकार इसे अपनाने लगे हैं। इसकी पराकाष्ठा पोप आर्ट में दिखाई देती है। इसी के साथ ही सविता ने सेरीग्राफिक का प्रशिक्षण दिया। स्वाति, तमसा, पूनम, भावना, सीमा त्यागी आदि रहे।