फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, कई गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों में एक की मौत, कई घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
नेशनल हाइवे पर संधावली के निकट हुए सड़क हादसे में भोपाल निवासी बीरु गुप्ता घायल हो गया। उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया है। बताया गया है कि वह कार से हरिद्वार जा रहा था। हाईवे पर संधावली के पास किसी वाहन ने कार में टक्कर मार दी। उधर, बागोवाली निवासी रविश पुत्र मोहन सिंह, शाहनवाज, सलीम और सुएब पुत्रगण शेरअली, आर्यपुरी निवासी राजन उर्फ प्रिंस पुत्र विनोद, सूजडू निवासी तहजीब और सालिम पुत्रगण अबरार, सुमित पुत्र ब्रजपाल निवासी रई छपार को भी उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें