मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित में किडजी प्ले स्कूल में गर्मियों की छुट्टी शुरू होने से पहले सभी बच्चों के बीच सहभोज पार्टी का आयोजन किया गया। बच्चों को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का पारस्परिक वितरण किया गया। सभी बच्चों ने हैट और चश्मा लगाकर पार्टी का आनंद उठाया। विद्यालय की डायरेक्टर चारु भारद्वाज ने कहा कि ग्रीष्म अवकाश का यह तात्पर्य बिल्कुल नहीं कि बच्चों को बिल्कुल किसी भी कार्य में व्यस्त ना रखें या केवल खेल कूद एवं अन्य गतिविधियों से क्रियात्मक रूप से कुछ ना कुछ सीखने से जुड़े रहे। मौके पर कोर्डिनेटर शालिनी जैन, शिक्षिका रीना सेठ, प्रिया, ज्योति, अंतिम, इशा, सोनम, समीक्षा, अरूणा, रूपसी आदि मौजूद रहे।