फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमी युगल के दोनों शव परिजनों को सुपुर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। पुलिस ने गांव कैलापुर के जंगल में पड़े मिले मृतक प्रेमी युगल का पोस्टमार्टम कराकर दोनों शवों को उनके संबंधित परिजनों को सुपुर्द कर दिए। पुलिस के अनुसार गांव कैलापुर निवासी संजय पुत्र मेघराज व गाजियाबाद निवासी अंजलि पुत्री पप्पू का प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों शादी के बंधन में बंधना चाहते थे। लेकिन सामाजिक विवशताओं के चलते दोनों को सल्फास खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करनी पड़ी। पुलिस ने संजय व अंजलि के शवों को पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया। जानकारी मिलने पर अंजलि के परिजन भी मुजफ्फरनगर पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए थे। वहीं से शव को अपनी सुपुर्दगी में लेकर गाजियाबाद रवाना हो गए। उधर, कैलापुर के संजय का शव गांव पहुंचा, तो परिजनों में कोहराम मच गया। आनन फनन में परिजनों व ग्रामीणों ने शव का गंगा बैराज ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें