बुढ़ाना। सैफी जनसेवा समिति ने एक गरीब की बेटी का निकाह कराने की रस्म अदा की। समिति द्वारा बारातियों की दावत के साथ वर-वधु को आशीर्वाद दिया गया। शुक्रवार को समिति ने कस्बे के मोहल्ला सफीपुर पट्टी निवासी वाजिद अली की बेटी मीना परवीन का निकाह कराया। मौके पर समाज सेवी डॉ. सगीर अहमद, आदेश गर्ग, अंकुर देव, अमित गांधी, शौकत राणा, इकबाल राणा, डॉ. बासिद सैफी, जमशेद, मुरसलीन जसहित सैफी जनसेवा समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।