फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर डराता रहा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को मौसम दिन भर डराता रहा। सुबह से ही आकाश में काली घटा छा गई। कई बार ऐसा लगा कि तेज बारिश आयेगी, किंतु बूंदाबांदी के बाद ही हो पाई। दिन में कई बार आंधी जैसा माहौल बना, लेकिन आंधी-तूफान नहीं आ पाया। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार शुक्रवार को मौसम को लेकर लोग चौकन्ने रहे। सुबह से ही मौसम बिगड़ता दिखाई दिया। आकाश में काली घटा छा गई। मौसम ऐसा बनकर आया कि तेज बारिश होगी, लेकिन बूंदाबांदी के बाद ही बादल फुर्र हो गए। दिन में कई बार बादलों ने लोगों को डराया। शाम तक कई बार ऐसा लगा कि तेज आंधी आएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं, लोग डरे जरुर रहे। आंधी-तुफान और बारिश का डर जिले के गेहूं किसानों में सबसे ज्यादा देखने को मिला। किसानों के गेहूं की फसल खेतों में पकी खड़ी है। किसान इस उपाय में लगा है कि किसी तरह फसल को काटकर अपने घरों में ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें