खतौली में केंद्रीय मंत्री का स्वागत
खतौली। नगर में केंद्रीय इस्पात मंत्री वीरेंद्र सिंह का नागरिकों ने स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने नागरिकों से उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछताछ की। मंत्री ने समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। चौधरी मदनपाल, जसवीर राणा, नवीन उपाध्याय, नीटू उपाध्याय, ओमपाल सिंह, रामचंद्र प्रधान, विकास कौशिक, पिंटू, प्रमोद शर्मा, शिवकुमार प्रधान, नरेश, संदीप, रामपाल मास्टर, राजेंद्र कौशिक आदि नागरिक शामिल रहे।