पीसीएस में 26वीं रैंक जितेंद्र को मिली
खतौली। यूपी पीसीएस लोवर की परीक्षा उत्तीर्ण कर जितेंद्र ने 26वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जितेंद्र की सफलता से परिजनों व ग्रामीणों में खुशी का माहौल बना हुआ है। गांव दाहौड़ निवासी जितेंद्र पुत्र यशवीर सिंह ने बताया कि इससे पूर्व उन्होंने नगर के एक कॉलेज से बीएससी एग्रीकल्चर की उपाधि प्राप्त की थी। जितेंद्र ने बताया की साढ़े तीन लाख छात्रों ने यूपी पीसीएस लोवर की परीक्षा दी थी। जिसमे से 636 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। जितेंद्र ने बताया कि उन्हें अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत के पद पर पोस्टिंग देकर नवाजा गया है। परिजनों और गांव दाहौड़ में खुशी का माहौल है। परिजनों को बेटे की कामयाबी पर ग्रामीण उनके घर पर जाकर बधाई दे रहे हैं।