खतौली। भारत बंद कराने व विरोध प्रदर्शन करने का फिर से सोशल मीडिया पर मेसेज वायरल कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं फेसबुक पर भी इस तरह की कई पोस्ट की जा चुकी हैं। इस बार सामान्य जाति के लोगों द्वारा देश से आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर भारत बंद व विरोध प्रदर्शन की बात लिखी गई है। जिसको लेकर खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया है। मेसेज को लेकर पुलिस भी बेचैन है। पुलिस ने भी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उधर, इंस्पेक्टर अंबिा प्रसाद भारद्वाज ने बताया कि 10 अप्रैल को आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर भारत बंद व विरोध प्रदर्शन का मेसेज वायरल होने की जानकारी मिली है। इस तरह का मेसेज खुराफाती लोग भी कर सकते हैं। इसको गंभीरता से लेकर जांच पड़ताल कराई जाएगी।