फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाजी जन्मोत्सव 25 मार्च से

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। श्री बालाजी धाम सेवा समिति के तत्वाधान में श्री बालाजी जन्मोत्सव 25 मार्च को भागवत कथा से प्रारंभ होगा। बालाजी धाम पर पत्रकारों से वार्ता में समिति के सदस्यों ने बताया कि नवनिर्मित बालाजी सत्संग भवन में भागवत कथा होगी। एक अप्रैल तक प्रतिदिन दोपहर ढाई बजे से साढे़ छह बजे तक आचार्य मिथलेश जी भागवत कथा करेंगे। 31 मार्च को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। भगवान बाला जी स्वर्णरथ पर सवार होंगे। शोभायात्रा में उत्तर भारत के 13 प्रमुख बैंड, आतिशबाजी, 31 मनोहारी झांकियां मुख्य रुप से शामिल होगी। शोभायात्रा नईमंडी और शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरेगी। वार्ता में चंद्रकिरण गुरु जी, सुरेशचंद बंसल, भीमसेन कंसल, विजय बंसल, सुनील तायल, अशोक शर्मा, श्याम गोयल, अमरीश सिंघल, जेपी अनु, लक्की, संजय, अमन, कैलाश, मनोज खंडेलवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें