फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने लाठियां फटकार कर अतिक्रमण हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। पानीपत खटीमा राजमार्ग पर नगर के मेन रोड पर अतिक्रमण करने वालों पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर अतिक्रमण हटवाया। शुक्रवार को कस्बावासियों द्वारा मेन रोड पर अतिक्रमण की शिकायत करने पर सीओ एसकेएस प्रताप ने टीम के साथ कस्बे के मेन रोड पानीपत खटीमा राजमार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। मार्ग के दोनों ओर अतिक्रमण कर रास्ता बाधित करने वाले दुकानदारों और ठेले वालों को डंडा फटकार कर अतिक्रमण को हटवाया। कस्बे के मेन बाजारों में दुकानदारों द्वारा दुकान के आगे सामान लगा कर अतिक्रमण कर रखा है। पुलिस ने अतिक्रमण हटवाकर दुकानदारों को कड़े शब्दों में दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें