परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी
खतौली। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की मासिक बैठक में 18 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में समाज की एकता के लिए तथा परशुराम भवन के विकास के लिए भी प्रस्ताव पारित किया गया। पंडित रामप्रकाश शर्मा, पंडित देवेंद्र शर्मा, अशोक शर्मा, संजीव कुमार शर्मा, प्रशांत कौशिक, जयभगवान कौशिक, दुष्यंत शर्मा, नीरज शर्मा, प्रवीण शर्मा, संजय भार्गव, पंडित सतेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, एपी शर्मा आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता उपाध्यक्ष पंडित मुकेश शर्मा और संचालन महामंत्री धर्मेंद्र शर्मा ने किया।