खतौली। त्रिपुरा तथा नागालैंड में हुए चुनाव में भाजपा को मिली जीत से कार्यकर्ता गदगद हैं। नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल के आवास पर हुई बैठक में उन्होंने इसे कार्यकर्ताओं के परिश्रम की जीत बताया। सुरेश आर्य ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में जनता ने भाजपा को जीत का तिलक कराया। इस दौरान अश्वनी उपाध्याय, राकेश प्रजापति, हरेंद्र सिंह, डा. योगेश मलिक, मुकेश चंदेल, दर्पण गुप्ता, पुनीत अरोरा, संजय जैन, वरदान प्रजापति, श्याम रहेजा, मनोज सैनी, धर्मेंद्र शर्मा, पुलकित जैन, अविरल जैन, तरूण ठाकुर, सुंदरलाल आदि मौजूद रहे।