फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने स्कूलों में उड़ाए रंग गुलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। होली के उत्सव पर स्कूलों में बच्चों ने रंग और गुलाल से जमकर धमाल मचाया। छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामना दी। रेनबो एकेडमी, आईजी पब्लिक स्कूल, गांधी शिशु निकेतन, किड्स हैवन पब्लिक स्कूल में होली कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने जमकर होली खेली। वहीं बच्चों ने पक्के रंगों से जमकर होली खेली। सड़क पर गुजरने वाले लोगों के ऊपर से पानी की बाल्टी गिराने में बच्चों ने कोई चूक नहीं की। कस्बे के मोहल्ला महा ब्रह्मणान, बाजार खुर्द, बस स्टैंड और कानूनगोयान में बच्चे पिचकारियों में रंग भरकर एक दूसरे के साथ होली का लुत्फ उठा रहे हैं। गली-मोहल्लों में निकलने वाले लोगों पर गुब्बारों की बौछार भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें