मुजफ्फरनगर। नई दिल्ली में आयोजित फेडरेशन ऑफ वर्ल्ड एकेडमिक्स हायर एजूकेशन सम्मिट में श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज को बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर अवार्ड मिला है। केंद्रीय खाद्य संस्करण एवं उद्योग राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने संस्था के चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ को अवार्ड देकर सम्मानित किया। नई दिल्ली के एक होटल में फेडरेशन ऑफ वर्ल्ड एकेडमिक्स हायर एजुकेशन सम्मिट 2018 आयोजन हुआ, जिसका मुख्य विषय टीचिंग लर्निंग कंटेंट एंड प्रोसेस इन हायर एजूकेशन रहा। केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि वर्तमान शिक्षा को अत्यंत हाईटेक बताते हुए संस्कृति और संस्कारपरक शिक्षा पर भी बल दिया। सम्मिट के उद्घाटन सत्र में एकेडमिक्स के उपाध्यक्ष डॉ इरफान ए रिजवी ने डिजीटल टेक्नॉलॉजी पर प्रकाश डाला। बाद में अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्रीराम ग्रुप ऑफ कालेजेज के संस्थापक चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ को केंद्रीय मंत्री ने बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर अवार्ड प्रदान किया। अवार्ड मिलने पर श्रीराम ग्रुप के पदाधिकारियों और स्टाफ के सदस्यों ने खुशी का इजहार किया।