फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्वनी की ताजपोशी पर बांटी मिठाईयां

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भाजपा में नवगठित प्रदेश कमेटी में प्रदेशाध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडे द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अश्वनी त्यागी को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं में हर्ष है। सोमवार को युवा कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरित कर ताजपोशी पर खुशी जताई। शिवचौक पर सवेरे भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष वैभव त्यागी के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर पश्चिमी प्रदेश का क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी को बनाए जाने पर खुशी का इजहार करते हुए मिठाई वितरित कर एक दूसरे को बधाई दी। वैभव त्यागी ने कहा कि नवगठित टीम मिशन 2019 में पार्टी की बड़ी जीत तय करने का काम करेगी। इस अवसर पर नीटू त्यागी, आरके त्यागी, सचिन त्यागी, अमित त्यागी, जयनारायण, पप्पू त्यागी, मनोज शुक्ला, कमल सिंह, अविनाश धीमान, सुमित त्यागी, मनीष त्यागी, गौरव कुमार, अजय त्यागी, प्रतोष त्यागी और वासु त्यागी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें