प्रमुख सचिव ने थाने का निरीक्षण किया
मंसूरपुर। प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला बृहस्पतिवार को एसएसपी अनंतदेव तिवारी के साथ मंसूरपुर थाने का निरीक्षण करने पहुंची। थाने में पहुंचकर उन्होंने एफआईआर रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर आदि का अवलोकन किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि थाने में आने वाले पीड़ित के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। उसकी शिकायत दर्जकर अपेक्षित कार्रवाई करें। उन्होंने थाना परिसर की साफ सफाई पर संतोष जताया। निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ओमबीर सिंह, सीओ डॉ. राजीव कुमार तथा अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।