मोरना (मुजफ्फरनगर)। गांव चौरावाला में डॉ. भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्रह्म सिंह नरखरिया ने किया। सौ मीटर दौड़ बालिका वर्ग में छवि प्रथम, आस्था द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में पायल, मनीषा व बालक वर्ग में कृष्ण कुमार, अनूप सिंह ने, 800 मीटर सीनियर वर्ग में राहुल, हर्ष, 1500 मीटर सीनियर बालक वर्ग मेें शेखर, मनोज ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान पाया। लंबी कूद में शेखर प्रथम, गौतम द्वितीय व मनीष तृतीय स्थान पर रहे। अरुण, गौतम, दीपक, विनायक, शिंवाक, अनुज, प्रिंस, मोंटी, ओमसिंह, गोरव, अंकुर, अभिषेक आदि ने प्रतियोगिता में भाग लिया। लेखराज, मास्टर ब्रिजेश, इंद्र, सांवत, तेजवीर निर्णायक मंडल में रहे। सुभाष बाबू, संजय रवि प्रमुख, भोपाल सिंह, दलीपचंद आदि मौजूद रहे।