ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल
दौराला। दौराला हाईवे पर दोपहर में एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। मुजफ्फरनगर खालापार निवासी सईद अपने साथी मुंतसिर के साथ में बाइक पर मुजफ्फरनगर से हापुड़ जा रहे थे। दौराला फ्लाईओवर के पास पीछे से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनो सड़क पर जा गिरे। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पीिड़त ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है।