बालिकाओं की शिक्षा पर जोर दिया
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव तालड़ा में विश्वकर्मा शिक्षण संस्थान का शिलान्यास पीठाधीश्वर जगतगुरु विश्वकर्मा शंकराचार्य कनखल हरिद्वार के मौनी बाबा जगतगुरु शंकराचार्य औधड़नाथ ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान निर्माण से बड़ा कोई परोपकारी कार्य नहीं है। शिक्षा ही समाज का आइना होती है। उन्होंने लड़कियों की शिक्षा पर अधिक बल दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्वकर्मा समाज के खतौली नगर अध्यक्ष सुंदरलाल धीमान ने कहा कि शिक्षा के बिना कोई भी समाज तरक्की नहीं कर सकता है। हमें अपने बच्चों को उच्च शिक्षा के साथ साथ तकनीकी शिक्षा भी दिलानी चाहिए। इस मौके पर अरुण विश्वकर्मा, अनिल, गौरव धीमान, राजेश धीमान, कमल धीमान, शुभम धीमान, ओम प्रकाश धीमान, सुखबीर देव, शुभम, सीताराम प्रधान, राजकुमार विश्वकर्मा, जितेंद्र धीमान, राजू धीमान, सचिन धीमान आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।