खतौली (मुजफ्फरनगर)।
निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी के सामने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपनी पत्नी अनीता छाबड़ा को चुनाव लड़ाने वाले मदन ने कहा कि वे पार्टी की गलत नीतियों के विरोध में चुनाव लड़ रहे हैं। मदन छाबड़ा ने प्रेसवार्ता में बताया कि अध्यक्ष पद का टिकट बेचा गया है। भाजपा ने कार्यकर्ताओं को टिकट न देकर पार्टी विरोधी कार्य करने वाले परिवार को दिया है। उन्होंने इस्तीफा लिख दिया है। उनके साथ करीब 20 पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपना इस्तीफा लिखकर प्रदेश अध्यक्ष को डाक से भेजेंगे। मौके पर सुधीर गोयल, विनीत ठाकुर, सुभाष गुप्ता, उमेश कुमार, सुधीर गोयल, नरेश पांचाल आदि मौजूद रहे।