सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल
जानसठ(मुजफ्फरनगर)। गांव कवाल के पास शनिवार को अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। गांव चरथावल निवासी शिवकुमार (35) पुत्र नत्थू अपनी पत्नी बबीता को लेकर बाइक पर मीरापुर जा रहा था। जैसे ही वह पानीपत खटीमा राजमार्ग पर गांव कवाल के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई और पत्नी गंभीर रुप से घायल है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।