पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। गांव से ड्यूटी पर आ रहा गार्ड चाइनीज मांझे की चपेट में आने से घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्राम नूरनगर निवासी 40 वर्षीय पहल सिंह कस्बे के बाहरी छोर पर बनी एक इंगट फैक्ट्री में गार्ड की नौकरी करता है। बुधवार शाम करीब छह बजे वह बाइक से फैक्ट्री जा रहा था। रास्ते में लक्सर रोड पर चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। काफी गहरे तक उसकी गर्दन में घाव हो गया। घायल को आसपास के लोग एक प्राइवेट डॉक्टर के यहां ले गए, लेकिन डॉक्टर द्वारा उसकी हालत गंभीर देखते हुए सरकारी अस्पताल भेज दिया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।