हादसे में कार सवार तीन लोग घायल
खतौली। रामराज निवासी राकेश पुत्र धीर सिंह बुधवार की सुबह दौराला अपनी रिश्तेदारी से वापस अपनी कार से घर लौट रहे थे। कार में उनके रिश्तेदार राकेश और दीपक भी थे। जानसठ व खतौली मार्ग पर गांव खानजहांपुर के पास सामने से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार का सामने और बराबर के शीशे टूट गए। कांच के शीशे टूटकर लगने से तीनों घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों का प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार कराया।