शीतल पेय पदार्थ पीने से सात लोग बीमार
खतौली। गांव दाहौड़ निवासी राजवीर का भांजा अर्जुन सोमवार रात गांव की दुकान से शीतल पेय पदार्थ लाया। इसे परिवार के सभी लोग पीने के बाद सो गए। राजवीर, उसके लड़के विकास और भांजे अर्जुन ने कम कोल्डड्रिंक पी थी। इसलिए इन लोगों के स्वास्थ्य पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। इन लोगों की सुबह नींद खुल गई। हालांकि तबीयत कुछ खराब थी। मंगलवार को राजवीर की पत्नी राजेश, लड़की नेहा, विकास की पत्नी नीतू, साले की लड़की वैष्णवी बेहोशी की हालत में सोती रहीं। परिवार के लोग सभी बीमारों को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद इनको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में सभी का उपचार चल रहा है।