फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करिश्मा को बचपन से ही डांस का शौक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सीबीएसई इंटर में पूरे देश में टॉप करने वाली करिश्मा को बचपन से ही डांस का शौक है। दक्षिण सिविल लाइंस स्थिति प्लेवेल किड्स किंडर गारटेन स्कूल में 2004 में कक्षा नर्सरी की छात्रा रही करिश्मा अरोरा के टॉप करने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उसका अभिनंदन किया गया। इस दौरान करिश्मा की डांस प्रस्तुति की डाक्यूमेंट्री दिखाई गई। नर्सरी के दौरान करिश्मा ने स्कूल के कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुति दी थी। सेवानिवृत्त शिक्षिका शशि गोयल, स्कूल डायरेक्टर प्रदीप बंसल, प्रधानाचार्या भारती बंसल ने करिश्मा के बारे में बच्चों को जानकारी दी। कार्यक्रम में शालू, विनीता, रश्मि, वंशिका, कर्मवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें