फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने जीते 51पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने जीते 51 पदक
विज्ञापन

मुुजफ्फरनगर। राजस्थान के माउंट आबू में आयोजित शिको-काई ओपन स्टेट कराटे चैंपियनशिप में मुजफ्फरनगर की इंटरनेशनल शितो-रियू कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने 18 स्वर्ण सहित 51 पदक जीते। इस प्रतियोगिता में एकेडमी के 35 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। आर्यपुरी स्थित एकेडमी के डायरेक्टर वेदप्रकाश शर्मा, तुषार शर्मा, कोच अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में 35 खिलाड़ियों ने 26 अप्रैल से माउंट आबू में हुई प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस टीम के खिलाड़ियों ने 18 स्वर्ण, 12 रजत, 21 कांस्य समेत कुल 51 पदक जीते। खिलाड़ियों में 30 वर्षीय कादंबरी, 36 वर्षीय प्रियंका, 45 वर्षीय रेणु भी शामिल रहीं। तीनों महिलाओं ने सीनियर ग्रुप काता में जबर्दस्त प्रदर्शन कर रजत एवं कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें