बुढ़ाना। गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से ट्रांसफार्मर में आग लग गई। कस्बे के कांधला रोड पर कोतवाली मोड़ के पास ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। सोमवार सुबह करीब चार बजे गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने ट्रांसफार्मर में टक्कर मार दी। जिससे ट्राली के गन्ने ट्रांसफार्मर पर गिर गए ओर आग लग गई। चालक घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। नगर पंचायत से पानी का टैंकर मंगवाकर आग पर बामुश्किल काबू पाया। ट्रांसफार्मर जलने के कारण संबंधित क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। मोहल्ले वालों ने विद्युत निगम और उपजिलाधिकारी से दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है।