रतनपुरी में चार दिवसीय मेला आज से शुरू
रतनपुरी। रतनपुरी में स्थित मनसा देवी मंदिर पर चैत्र नवरात्र के बाद लगने वाले चार दिवसीय मेले का शुभारंभ 17 अप्रैल से प्रारंभ हो जाएगा। मेले में मंगलवार को ही दुकानदारों ने अपनी दुकानें लगानी शुरू कर दी थी। मनसा देवी मंदिर समिति के सचिव बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मनसा देवी पर चैत्र नवरात्र के बाद चार दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसका शुभारंभ बुधवार को हवन यज्ञ के साथ किया जाएगा। चार दिवसीय मेला 20 अप्रैल तक चलेगा। मेले में विशाल इनामी दंगल का भी आयोजन किया जाएगा। दूरदराज से पहलवान कुश्ती में हाथ आजमाएंगे। मेले में दुकानें लगना शुरू हो गई हैं। मंदिर समिति की ओर से मेले की सभी तैयारियां पूरी की जा रही है।