फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर दो बाइकों की भिड़ंत, चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। सोमवार को हाईवे पर बुढ़ाना अंडरपास के पास दो बाइकों की आपस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में मेरठ के थाना दौराला के गांव बड़कली निवासी बेदू, फूल कुमार सहित चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सेंट फ्रांसिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसे में दोनों बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। हादसे की अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें