फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को संस्कारित करना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को संस्कारित करना जरूरी
विज्ञापन

मोरना। महर्षि शुकदेव कॉलेज का शैक्षिक सत्र का शुभारंभ हवन यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना कर किया गया। पूर्व प्रधानाचार्य यशपाल सिंह ने कहा कि शिक्षक की जीवटता और सरलता बच्चों में ज्ञान का भंडार भरने का अलौकिक कार्य करती है। शिक्षक को चाहिए कि वह बच्चों में ज्ञान और संस्कार को पैदा कर उनके जीवन के प्रति गंभीरता लाने का महत्वपूर्ण बदलाव ला सके। जो बच्चों में जीवन को सही दिशा दे सके। वे ही वास्तव में शिक्षक गुरु कहलाने का हकदार हैं। इससे पूर्व, गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय शुकतीर्थ के प्रधानाचार्य प्रेम शंकर मिश्रा के सानिध्य में आयोजित हवन यज्ञ में विद्यार्थियों, स्कूल स्टाफ व मैनेजमेंट सदस्यों आदि लोगों ने आहुति देकर शैक्षिक सत्र का विधि विधान से शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रबंधक आनंद सहरावत, अध्यक्ष किरणपाल सिंह, प्रधानाचार्य फूलचंद्र, मनोज कुमार, उपाध्यक्ष कुलबीर सिंह और जगपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें