फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीके ओलंपियाड में जीते विद्यार्थी पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीके ओलंपियाड में जीते विद्यार्थी पुरस्कृत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पीआर पब्लिक स्कूल में गणित और जीके ओलंपियाड का परिणाम घोषित किया गया। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन दिल्ली की ओर से गांधी कालोनी के पीआर पब्लिक स्कूल में सामान्य ज्ञान और गणित का ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसका परिणाम घोषित किया गया। कक्षा छह की अनंतिका सोनी, महक शर्मा , कक्षा पांच की दिव्यांशी त्यागी , कक्षा तीन की कृष्णा चौधरी को गोल्ड मेडल तथा सारा सिंह को सिल्वर मेडल और विधि कलसन को ब्रांज मॉडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगी को स्कूल की प्रधानाचार्या मीना सिंगल द्वारा प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किये गए। प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं सुनीता आहूजा, रुचि अरोरा, माधवी , कनिका, नूपुर आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें