पाक को मुंहतोड़ जवाब देने का स्वागत किया
चरथावल। पाकिस्तान की सीमा में घुसकर जैश के ठिकानों को नेस्तनाबूद करने का लोगों ने तहेदिल से स्वागत किया है। देशप्रेम से ओतप्रोत होकर युवाओं ने लुहारी खुर्द और छिमाऊ गांव में डीजे पर तिरंगा लेकर जय हिंद, वंदेमातरम् और भारतीय सेना के जज्बे को नमन कर रहे थे। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नए भारत में पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के फैसले की सराहना की है। इस मौके पर राहुल त्यागी, दीपक भारद्वाज, अभिषेक बंसल, अमित त्यागी, सोनू त्यागी, मोहित कुमार, मनीष गर्ग आदि ने नगर में डीजे पर जश्न मनाया और मिठाईयां बांटी। लुहारी खुर्द में संजय सैनी, अनिल सैनी, मोंटी, रीतिक, शांभा वाल्मीकि, नजाकत, आशु मौजूद रहे। छिमाऊ में मुकेश कुमार, सुरेंद्र कश्यप, धीर सिंह आदि ने जश्न मनाया।