फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन को जनसंपर्क किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन के लिए जनसंपर्क किया
विज्ञापन

मोरना। भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष विकास कुमार, कस्बा भोकरहेड़ी के नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह, नगर उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, बालेंद्र कुमार, अशोक कुमार, योगेश प्रधान आदि ने गांव मजलिसपुर तौफीर, गांव चौरावाला, सीताबपुरी, खैरनगर, छछरौली, वजीराबाद, योगेंद्र नगर, ककराला, फिरोजपुर, बहुपुरा आदि गांवों में जनसंपर्क कर गन्ने के बकाया भुगतान को लेकर 14 फरवरी को जिला मुख्यालय पर होने वाले प्रदर्शन में अधिक से अधिक किसानों से धरने पर पहुंचने का आह्वान किया। ब्लाक अध्यक्ष विकास कुमार ने गंगा खादर ने कहा कि तितावी व खाईखेड़ी शुगर मिल गन्ना भुगतान में सबसे पीछे चल रहे हैं, जिनकी वजह से क्षेत्र का किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। बच्चों की स्कूल फीस व शादी-विवाह में कर्ज लेना पड़ रहा है। शासन प्रशासन को गन्ना भुगतान न करने वाले शुगर मिलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर मालिकों को जेल भेजना चाहिए। उन्होंने अधिक से अधिक किसानों से धरने पर पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें