स्वच्छता का ध्यान रखना जरूरी
जानसठ। खंड विकास कार्यालय स्थित जिला ग्राम विकास संस्थान में आयोजित प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी अर्चना वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने मासिक धर्म प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम जनपद में पहली बार कराया जा रहा है। मासिक धर्म प्रबंधन में महिलाओं को मासिक धर्म के समय में विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। प्रशिक्षण सत्र में जिला प्रशिक्षण अधिकारी विजय प्रताप यादव द्वारा मासिक धर्म प्रबंधन के पांच दिवसीय प्रशिक्षण की रूपरेखा तैयार कर उसके महत्व के बारे में विस्तार से चच़ार् की। प्रशिक्षण में 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर में स्वस्थ भारत मिशन की जिला सलाहकार सालनी त्यागी, अमित कौशिक, अनुज कुमार, अभिनव कुमार, एबीएसए नीलम तोमर, कार्यवाहक सीडीपीओ पूनम शर्मा आदि उपस्थित रहे।