शौचालय की सफाई की जानकारी ली
बुढ़ाना। ग्राम बिटावदा में शौचालय एवं स्वच्छता की जांच हेतु पहुंची टीम ने घर घर जाकर शौचालयों की जांच की। इस टीम ने ग्रामीणों से शौचालयों की सफाई व उपयोग की जानकारी ली। स्वच्छता एवं पेय जल मंत्रालय भारत सरकार की टीम ने बिटावदा गांव में तीन दिन तक ग्रामीणों के बीच पहुंचकर गांव की सफाई व शौचालयों के बारे में जानकारी ली। इस टीम ने ग्रामीणों से शौचालयों की सफाई व उनके उपयोग के बारे में पूछताछ की। ग्राम प्रधान प्रदीप ने बताया कि उनका गांव ओडीएफ घोषित हो चुका है। कोई भी ग्रामीण खुले में शौच के लिए नहीं जाता है। जिसकी जांच टीम द्वारा की गई। इस टीम ने गांव के आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूल व ग्राम पंचायत भवन में जाकर शौचालयों की बारीकी से जांच की। इस मौके पर उनके साथ एडीओ पंचायत मुकुटराज, जिला कोआर्डिनेटर अमित कौशिक आदि रहे।