बुुढ़ाना। नगर पंचायत के स्वच्छता अभियान के अंतर्गत कस्बे के सभी वार्डों में स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम का आयोजन जारी है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को कस्बे के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नगर पंचायत के ब्रांड एंबेसडर डॉ. राजीव कुमार ने स्कूल के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को केरी बैग, डिस्पोजल प्लास्टिक व थर्मोकोल से बने गिलास, कप-प्लेट के प्रतिबंध के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने पॉलिथीन बैग के प्रयोग पर पूर्णतीय रोक लगाने की अपील की। प्रोत्साहन समिति के सदस्यों ने कस्बे वालों को अपने-अपने वार्ड को स्वच्छ व सुंदर बनाने की अपील की। मौके पर सतीश कुमार, सचिन कोरी, सचिन गोयल, शाहआलम व शिवराज सिंह सहित स्कूल का सारा स्टाफ मौजूद रहा।