महिलाओं को किया जागरूक
मेरठ। नारी शक्ति वुमैन एम्पॉवर संस्था की मेरठ शाखा के तत्वावधान में शहर की झुग्गी झोपड़ियों में जाकर संस्था की सदस्याओं ने अपना स्वास्थ्य पहली जरूरत प्रायोजन का आयोजन किया। जिसके तहत निजी स्वच्छता एवं परिवार नियोजन पर महिलाओं को जागरूक किया और इस विषय पर जानकरी देने के साथ-साथ महिलाओं को सैनेटरी नैपकिन एवं निरोध भी वितरित किए। इस दौरान अध्यक्ष शोभा चौधरी, सुनीता कौशिक, डॉ. छाया, अंजू चौधरी, रेखा रावल, संगीता अहलावत, रेखा गोयल, रीमा गौड़ आदि मौजूद रहे।