फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी खिलाड़ी बच्चू भैया को भावभीनी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ओलंपियन मेजर ध्यानचंद के साथ हॉकी खेल चुके विष्णु राजकुमार उर्फ बच्चू भैया को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी खिलाड़ियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील सिंघल एवं सचिव अजय जैमिनी ने कहा कि जिले में खेलों से युवाओं को जोड़ने में उनकी भूमिका सदैव याद रहेगी। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षु हॉकी खिलाड़ियों ने दो मिनट का मौन रख कर बच्चू भैया का भाव पूर्ण स्मरण किया। शोक सभा में यशपाल सिंह, रविंद्र चौधरी ने उनके संस्मरण सुनाए। संचालन डीएवी डिग्री कॉलेज के खेल इंचार्ज विजय कुमार ने किया। वीरेंद्र सिंह सिरोही, रोशन लाल, राजीव शर्मा, ईश्वर दयाल, रिजवान, जावेद, विनय कुमार, चंद्रप्रकाश, जितेंद्र, राजेंद्र आदि ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें