चित्रकला में उदित का प्रथम स्थान
बुुढ़ाना। स्टार इंटरनेशनल स्कूल फुगाना में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल की सभी कक्षाओं के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कक्षा पांच के उदित ने पहला स्थान, कक्षा तीन के आर्यन और कक्षा आठ की गनिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा छह का अंकित तीसरे स्थान पर रहा। विद्यालय के संस्थापक विरेंद्र राणा और मैनेजर प्रवीण मलिक ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. अर्जुन राणा, डॉ. शालू, शिखा, पूजा, श्वेता, कनक, राजीव शर्मा सहित स्कूल स्टॉफ मौजूद रहा।