फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जन विकास सोसायटी के बैनर तले लोगों ने कलक्ट्रेट में विद्युत कर्मियों पर उपभोक्ताओं का शोषण करने के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्मद खालिद के नेतृत्व में बुधवार को लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। लोगों ने शहर के विद्युत उपकेंद्र नंबर छह पर कार्यरत निविदा विद्युत कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। करीब डेढ़ दशक से तैनात कर्मचारियों को हटाने की मांग की। बाद में डीएम राजीव शर्मा को ज्ञापन दिया। कर्मचारियों के खिलाफ जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन में सलीम, रियासत अली, मोहम्मद शाद, शाहनवाज, आदेश गौतम, मनोज कुमार, आशुतोष, गुफरान, राजेश कुमार, सतीश, कुलदीप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें