फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गभवती महिलाओं की गोद भराई रस्म कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म
विज्ञापन

मोरना। सुपोषण माह को लेकर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं ने ढोलक की थाप पर गीत, भजन आदि सुनाए। वहीं, प्रभात रैली निकालकर महिलाओं के बीच पुष्टाहार बांटा गया। मोरना क्षेत्र के गांव बेहड़ा सादात के जूनियर हाई स्कूल में आंगनबाड़ी केंद्र पर सुपरवाइजर नीलम चौधरी के निर्देशन में सुपोषण माह के तहत गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म की गई, जिसमें गांव प्रधान मंजू चौधरी ने बबीता, शमा प्रवीन, कोमल और ज्योति की गोद भराई में टोकरी दी। जिसमें महिलाओं के लिए फल, अंकुरित चना, गुड़, मौसमी फल, हरी सब्जी, अनाज व आयरन की गोली आदि को देकर स्वच्छता और स्वास्थ्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस मौके पर आंगनबाड़ी मंगला, बबीता वर्मा, उषा, सुनीता संदीप, सुनीता, अमिता आदि मौजूद रहे। उधर, प्राइमरी स्कूल में आंगनबाड़ी रेखा, भावना, सुशीला, सरला, ममता, विमला आदि ने गर्भवती महिला फरजाना, सपना, अलका, उजमा आदि की गोद भराई रस्म कराई। बबीता, रूपा, शशि, वकीला, खुर्शीदा, गंगा देवी, शाहिस्ता, गुलिस्ता, कौसर, मोहसिना, फरमाना, भुरिया, समीना, सन्नो, संगीता, भोरी, ब्रिहमो आदि ने भजनों की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। इस मौके पर गांव खोकनी, तिस्सा, करहेड़ा, जोली, भोपा, ककरौली, चौरावाला, छछरौली, सीकरी, तेवड़ा, बेलड़ा, रहमतपुर आदि आंगनबाड़ी केेंद्रों पर गोद भराई की रस्म का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें