दंगे के पांच वर्ष होने पर जिले में पुलिस चौकस
मुजफ्फरनगर। दंगे के पांच वर्ष पूरे होने पर जिले में पुलिस को चौकसी और सतर्कता के निर्देश दिए गए है। मिश्रित आबादी में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी थाना प्रभारियों को रात से ही अपने इलाकों में भ्रमण करने को कहा गया है। बृहस्पतिवार रात को शहर के तीनों थानों की पुलिस ने मिश्रित आबादी वाले इलाकों और चौराहों पर भ्रमण अभियान चलाया। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस पहले से ही चौकस है। फिर भी सभी थाना प्रभारियों को अपने इलाकों में भ्रमण के निर्देश दिए गए हैं।